शासकीय पंडित जवाहरलाल नेहरू कला एवं विज्ञान स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बेमेतरा में मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों का सफल आयोजन किया गया।
इस अभियान के अंतर्गत महाविद्यालय में विभिन्न गतिविधियाँ आयोजित की गईं, जिनमें मुख्य रूप से परिचर्चा, निबंध प्रतियोगिता, नुक्कड़ नाटक, पोस्टर एवं नारा लेखन तथा नारा लेखन एवं वीडियो प्रस्तुतीकरण शामिल रहे। इन सभी कार्यक्रमों में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक अपनी भागीदारी दर्ज कराई।
कार्यक्रम के दौरान प्राचार्य महोदया दे डॉ. श्रीमती वीणा त्रिपाठी मैडम स्वयं एक सक्रिय सहभागी के रूप में उपस्थित रहीं और उनके निरंतर मार्गदर्शन में ही सभी गतिविधियाँ सुचारू रूप से संपन्न हुईं। इस पूरे आयोजन में श्वेता साहू मैडम, नरेश पटेल सर, सृष्टि तिवारी मैडम, डॉ. डी.डी. सर और जे.के. बरले सर के साथ-साथ महाविद्यालय के अन्य सहायक प्राध्यापक एवं स्टाफ का विशेष सहयोग रहा। सभी के सम्मिलित प्रयासों से यह जागरूकता कार्यक्रम सफल रहा।